बिहार : ट्रैक्टर से कुचलकर 2 बच्चों की मौत, भीड़ ने मजदूर को मार डाला

गया, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर से कुचल कर दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

नगर थाना प्रभारी निहार भूषण ने बताया कि स्टेशन रोड की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रैक्टर ने तेलबिगहा चौक के पास खेल रहे तीन बच्चों को कुचल दिया। इस घटना में प्रियांशु (तीन) और शिबू (पांच) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

भूषण ने कहा कि इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की यह समझकर पिटाई कर दी कि वे ट्रैक्टर चालक और सहचालक हैं। पिटाई में एक मजदूर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूषण के मुताबिक, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493