असल जिंदगी में रुढ़िवादी हूं : दीपिका

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मस्तानी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह व्यक्तिगत तौर से मस्तानी के किरदार का समर्थन नहीं करती क्योंकि वह अपनी असल जिंदगी में रुढ़िवादी हैं।

मुस्लिम महिला मस्तानी एक नृतकी थीं, जिससे बाजीराव को प्यार हो जाता है और बाद में वह उससे शादी कर लेते हैं।

जब दीपिका से फिल्म के किरदार की तुलना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल, उन तीनों के बीच जो भी कुछ हुआ मैं व्यक्तिगत रूप से उसका समर्थन नहीं करती।”

उन्होंने कहा, “यह वास्तविक जीवन का किरदार हैं, लेकिन मैं असल जिंदगी में रुढ़िवादी हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से इसका समर्थन नहीं करती।”

हालांकि दीपिका का मानना है कि मस्तानी के गुण प्रत्येक महिला में है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि प्रत्येक महिला में मस्तानी है क्योंकि हम रोजाना जंग के मैदान में नहीं जाते लेकिन, हमें कुछ ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है जहां हमें मजबूत, आत्मविभोर होने की जरूरत है। यह एक प्रेरणादायक किरदार है।”

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं।

फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493