नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी बात नहीं की।
इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पटियाला हाउस न्यायालय में दंडाधिकारी लवलीन की अदालत में पेश हुए।
स्वामी ने कहा, “मैंने इस मामले में कभी भी प्रधानमंत्री से बात नहीं की।”
स्वामी ने कहा, “भाजपा में मेरे कई मित्र हैं और मैं उनमें से ज्यादातर को जानता हूं।”
अदालत के दृश्य का विवरण देते हुए स्वामी ने कहा, “जब सोनिया और राहुल गांधी अदालत के भीतर दाखिल हुए, तब उन्हें उस कोने में खड़ा होने को कहा गया, जहां आरोपियों को खड़ा किया जाता है। मोतीलाल वोरा के अतिरिक्त उनमें से किसी को बैठने की इजाजत नहीं दी गई।”
स्वामी ने फैसले पर संतोष जताया।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह नेशनल हेराल्ड अखबार के अधिग्रहण के संबंध में स्वामी की शिकायत पर निचली अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने की गांधी परिवार की याचिका खारिज कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath