मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन निवासी सरजू अपने घर में खाना बना रही थी। उसका पति मंगल अहिरवार घर के बाहर बैठा आग ताप रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठियों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर सरजू बाहर की ओर भागी और बीच-बचाव करने लगी, तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद हमलावर उन्हें धमकाते हुए भाग गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेज दिया। दोनों को भर्ती कर लिया गया है। सरजू का कहना है कि पिछले दिनों हुए प्रधानी के चुनाव के बाद विपक्षी उनके परिवार से रंजिश पाले हुए थे। यह घटना उसी का परिणाम है।
dharmpath.com dharmpath