कांग्रेस-एस की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति घोषित

वाराणसी, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस-एस) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की नई टीम गठित की है। नई टीम का निर्णय यहां आयोजित पार्टी कार्यसमिति की एक बैठक में लिया गया।

पार्टी की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अरविंद गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति, केन्द्रीय संसदीय समिति, केन्द्रीय अनुशासन समिति, राजनैतिक मामलों की समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव किया गया।

बयान के अनुसार, गांधी ने कहा कि पार्टी आगामी उप्र विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493