कैंसर पीड़ित प्रशंसक से मिलीं टेलर स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में कैंसर से पीड़ित अपनी एक प्रशंसक से मुलाकात की।

क्रिसमस पर छुट्टियों के लिए घर जाने की तैयारी कर रहीं स्विफ्ट ने अपनी प्रशंसक डीलाने क्लमेंट्स से साथ मुलाकात को प्राथमिकता दी।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, क्लेमेंट्स ने शनिवार दोपहर स्विफ्ट के साथ एक फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “सच में इस वक्त निशब्द हूं। मेरी नई सच्ची दोस्त ने अपने घर जाने से पहले मुझसे मुलाकात की।”

क्लेमेंट्स ने आगे लिखा, “धन्यवाद। आई लव यू। छुट्टियों की शुभकामनाएं। मेरी क्रिसमस।”

क्लेमेंट्स 2010 में न्यूरब्लास्टोमा से पीड़ित हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493