लखनऊ, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के बिलासपुर मार्ग पर सोमवार को घने कोहरे के कारण एक ट्रक और मारुति वैन की आपस में भिडं़त हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

मुरादाबाद में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बसपा विधानसभा प्रभारी प्रदीप गंगवार की ओर से बसपा के कार्यकर्ताओं को लेने के लिए मारुति वैन भेजी गई थी।
इस मारुति वैन में सवार होकर बसपा कार्यकर्ता समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद के लिए रवाना हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अमन, गौतम, नासिर, जितेन्द्र, राजवीर, सियाराम व रामपाल घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath