डीडीसीए मामला : मंगलवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथिक वित्तीय अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के लिए पैनल के गठन हेतु मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

केजरीवाल ने लिखा, “दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई के छापे और डीडीसीए से जुड़े वित्तीय अनियमितता के मामले पर चर्चा के लिए मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट डीडीसीए मामले में जांच पैनल गठित करना चाहती है।”

आम अदमी पार्टी ने वर्ष 201 तक 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने इस मामले की स्वतंत्र जांच पूरी होने तक जेटली के इस्तीफे या उन्हें पदमुक्त किए जाने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493