राज्यसभा में एससी-एसटी विधेयक पारित

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा ने सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन विधेयक 2014 सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इस विधेयक का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना है।

इस विधेयक के तहत इस तरह के अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों की स्थापना और पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493