मप्र में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को दिए जाएंगे केले के उत्पाद

बुरहानपुर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए केले से बने उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें आहार में पोषक तत्व मिल सकें।

मंत्री ने यह निर्देश रविवार देर शाम योजना समिति की बैठक में दिया। उन्होंने इन उत्पादों को तैयार करने के लिए स्थानीय उद्यमियों को प्रशिक्षित करने की बात भी कही।

बुरहानपुर जिले में केले का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन पौष्टिक आहार के रूप में केले देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से 50-50 और बुरहानपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड से पांच जरूरतमंदों को हाथ-ठेला लगाने के लिए ऋण दिलवाया जाए।

जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जन-भागीदारी से 20 लाख रुपये एकत्र किए जा चुके हैं।

इस राशि से आंगनवाड़ी केंद्रों में फर्नीचर की व्यवस्था भी की जा रही है।

बैठक में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, विधायक व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और राजेंद्र दादू भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493