नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में युवा लेखक राजीव गुप्ता की पुस्तक ‘आंखों देखा बनारस चुनाव 2014’ का लोकार्पण किया।
लेखक ने इस पुस्तक के माध्यम से चुनाव प्रचार में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विपुल खर्च को कम करने का उपाय भी बताया है। इस पुस्तक की प्रस्तावना वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने लिखा है तथा इसमें उन दिनों विहिप संरक्षक अशोक सिंघल द्वारा दिए गए साक्षात्कार का भी समावेश है।
पुस्तक लोकार्पण के समय भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम तथा सांसद विजय गोयल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath