डीडीसीए मामला : जेटली ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किया

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के कुछ नेताओं के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर किया।

उन्होंने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार में अपनी संलिप्तता के आप नेताओं के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया।

जेटली ने कहा कि आप नेताओं ने उनके खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, उससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है।

जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने यहां पटियाला हाउस अदालत में कहा कि जेटली ने डीडीसीए से एक भी पैसा नहीं लिया है और केजरीवाल और आप नेताओं द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप अपमानजनक व निराधार हैं।

लूथरा में अदालत में कहा, “जेटली परिवार के किसी भी स्दस्य का डीडीसीए से जुड़ी कंपनियों से किसी भी प्रकार से कोई संबंध नहीं हैं।”

उन्होंने अपनी दलील रखते हुए केजरीवाल के फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट का हवाला भी दिया और कहा कि किस प्रकार जेटली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं।

जेटली ने अपनी शिकायत में केजरीवाल के साथ-साथ आप नेता कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी का नाम भी लिया है।

जेटली वर्ष 2013 तक 13 साल से डीडीसीए के अध्यक्ष रहे। उन पर दिल्ली की सत्तारूढ़ आप ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है।

केजरीवाल ने डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले की जांच तक जेटली के मंत्री पद से इस्तीफा या उन्हें पदमुक्त करने की मांग की है। इस मामले में मंगलवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493