उप्र : आग से किशोरी की मौत, युवती झुलसी

टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मड़िया निवासी मोहनलाल की सोलह वर्षीय पुत्री सृष्टि कक्षा आठ की छात्रा थी। वह घर पर संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एक अन्य मामले में जालौन जनपद के उरई कोतवाली स्थित ग्राम कपासी निवासी सीमा देवी की शादी एट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खरूसा निवासी अरविंद के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद सीमा के एक पुत्री व एक पुत्र हुए।

ताजा घटनाक्रम में उसे संदिग्ध अवस्था में झुलसने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीमा देवी के पिता के अनुसार, उसका पति अरविंद सीमा के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद व उसके परिजनों ने ही सीमा को विवाद के चलते आग से जला दिया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि सीमा खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई। उसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493