पुलिस के अनुसार, खागा कोतवाली के ईंट गांव निवासी त्रिलोक सिंह का पुत्र सग्रामसिंह उर्फ राजू किसी काम से खागा आया था। लौटते समय जब वह सड़क पार करने लगा, तभी विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा कारतूस व डायरी भी बरामद करते हुए उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath