हादसे से गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और एटा रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा पुलिस ने जाम में फंसे राहगीरों को राहत दिलाई। पंचनामा के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लए भेजा गया।
बहोरनपुर गांव निवासी राजवीर सिंह अपनी बाइक से खेत से गांव में सड़क किनारे रखे अपने परचून के खोखे पर रुका। खोखे पर उसकी मां रामवती बैठी हुई थी। बेटे को देख वह भी खोखा से उतरकर उसके पास पहुंच गई। इसी दौरान एटा की ओर से आ रही एक कार ने मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने एटा रोड पर जाम लगा दिया। राहगीर वाहनों समेत दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम की जानकारी पर सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीर रूप से घायल राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath