बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी

पटना, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। पछुआ हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

बिहार के अन्य श्हर गया में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, पूर्णिया में 6.4 डिग्री और भागलपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री, गया में 24.1 डिग्री और पूर्णिया में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493