नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह पालम हवाईअड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बीएसएफ के प्रवक्ता वी.एन. पराशर ने कहा कि फिलहाल वह हादसे में हताहत व घायल हुए लोगों की संख्या के मारे में पुख्ता रूप से कुछ नहीं बता सकते।
बीचक्राफ्ट सुपर किंग विमान में बीएसएफ के 10 जवान सवार थे और यह रांची जा रहा था।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “हम फिलहाल हादसे की वजह का पता लगा रहे हैं।”
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट बीएसएफ विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बहुत दर्दनाक है। फौरन घटनास्थल पर पहुंच रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath