पटना, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने मंगलवार को पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आजाद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
आजाद के जेटली पर डीडीसीए मामले में आरोप लगाने के बाद यह पहला मौका है जब किसी भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुशील मोदी ने कहा, “संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद पार्टी आजाद के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।”
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आजाद बिहार के दरभंगा से भाजपा के सांसद हैं और वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं।
dharmpath.com dharmpath