लखनऊ, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार से शुरू हुई कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल की वजह से तकरीबन सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन नीति सहित 10 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
मंगलवार सुबह आठ से लेकर 10 बजे तक जिला अस्पतालों में कहीं कोई जांच नहीं हुई। मरीजों के पर्चे भी दो घंटे बाद ही बन सके।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एकीत) के प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने दावा किया कि हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में कार्यालयों में कामकाज ठप है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल का आह्वान पहले से ही कर दिया था।
उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर कर्मचारी अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
dharmpath.com dharmpath