मप्र में खुलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग का केंद्र

भोपाल, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग का रीजनल सेंटर खोला जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह बात मंगलवार को राज्य की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रशासन अकादमी में बीमार उद्योगों के पुनर्जीवन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तथा वेंडर डेवलपमेंट पर कार्यशाला में कही।

उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसी के मद्देनजर बीमार औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित किया जाएगा।

सिंधिया ने कहा कि कार्यशाला का मकसद बीमार उद्योगों को पुनर्जीवित करने में आने वाली समस्याओं तथा बाधाओं को सरकार की मदद से दूर करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करना है।

उन्होंने आगे कहा कि बीमार औद्योगिक इकाइयों को चिह्न्ति कर उनका जिला स्तर पर डेटा बेस भी बनाया जाएगा।

राज्य सरकार को लगता है कि आईआईपी राज्य के उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने में कारगर हो सकता है, लिहाजा उसके क्षेत्रीय केंद्र केा स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।

उद्योग मंत्री ने सीआईआई़, लघु उद्योग भारती संघ के पदाधिकारियों तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से बीमार उद्योगों को पुनर्जीवित किए जाने में आने वाली दिक्कतों तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के सुझावों पर भी चर्चा की। इस मौके पर उद्योग विभाग के वीएलके कांताराव उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493