बिहार में कोहरा

पटना, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में तापमान गिरने का अनुमान जताया है। आने वाले दनों में कोहरे का असर अधिक हो सकता है।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री और गया का 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 23.5 डिग्री तथा गया का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493