लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रिंस चार्ल्स की हत्या की साजिश रचने वाले एक व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत अनिश्चित काल के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, स्थानीय मीडिया द्वारा ‘जिंजर एक्सिट्रिमिस्ट’ कहलाने वाले 29 वर्षीय मार्क कोलबोर्न ने प्रिंस ऑफ वेल्स की हत्या के बारे में इसलिए सोचा ताकि पिं्रस हैरी राजा बन सकें।
वह लाल बालों वाले (जिंजर हेयर्ड) व्यक्ति के रूप में अपने साथ होने वाले भेदभाव का बदला लेने के लिए सिंहासन के वारिस चार्ल्स की हत्या के ख्यालों में डूबा रहता था।
रपटों के मुताबिक, ब्रेविक अपनी तुलना नॉर्वे के सामूहिक हत्यारे एंडर्स ब्रेविक के साथ करता था और उसने अपनी डायरी में प्रिंस चार्ल्स को एक उच्च क्षमता वाली राइफल से मारने की योजना के बारे में लिखा।
उसने डायरी में लिखा, “मैं एक सिलसिलेवार हत्यारा नहीं बनना चाहता। मैं एंडर्स ब्रेविक जैसा हूं। मैं अपने संभावित शिकारों में से एक की हत्या करने का इंतजार कर रहा था। प्रिंस चार्ल्स की हत्या करना बढ़िया रहेगा।”
ओल्ड बेले, इंग्लैंड और वेल्स की आपराधिक अदालत में दोबारा परीक्षण में कोलबोर्न को दोषी पाया गया था।
उसके परिवार द्वारा उसके कमरे में संग्रहित रसायनों और हस्तलिखित पत्रों का खुलासा होने के बाद उसे तीन जून, 2014 को गिरफ्तार किया गया था।
जूरी ने उसे इस आधार पर दोषी करार दिया कि उसके पास ‘द टेरिरिस्ट हैंडबुक’ जैसे इंटरनेट स्रोतों से लिए गए नोट्स की नकल और विस्फोटकों के उत्पादन से संबंधित किताब पाई गई थी।
अदालत ने मामले को एक विचित्र बताते हुए कहा कि कोलबोर्न समझदार था, लेकिन वह एक विकार से पीड़ित था और अवसादग्रस्त था।
हालांकि जूरी ने इन आरोपों के पहलुओं को खारिज कर दिया कि उसका रसायनों और सामग्री का आतंकवादी साजिश के तौर पर उपयोग करने का इरादा था।
dharmpath.com dharmpath