समाजवादी मामा बालेश्वर की पुण्यतिथि 26 को

भोपाल, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। समाजवादी नेता दिवंगत मामा बालेश्वर दयाल की 17वीं पुण्यतिथि 26 दिसम्बर को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भील आश्रम बमनिया में मनाई जाएगी। इस मौके पर समाजवादी सम्मलेन आयोजित किया गया है जिसे जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव संबोधित करेंगे।

जदयू के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद यादव ने एक बयान जारी कर बताया कि समाजवादी नेता मामा बालेश्वर दयाल की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात के समाजवादी आन्दोलन से जुड़े आदिवासियों एवं समर्थकों द्वारा बामनिया (झाबुआ) में विशाल समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें तीनों राज्यों के समर्थकों सहित राष्ट्रीय नेता शामिल होते हैं।

बताया गया है कि 26 दिसंबर को होने वाले सम्मलेन में देश में आदिवासी-किसानों की स्थिति, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन-पुनर्वास, रोजगार की स्थिति, दानपुर (बांसवाडा, राजस्थान), चुटका (मंडला) परमाणु बिजली परियोजना निरस्त करने सहित देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर प्रस्ताव पारित कर संघर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493