रूबी साहा बनीं एलजी ‘मल्लिका-ए-किचन 2015’

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने बुधवार को यहां आयोजित अपनी ‘मल्लिका-ए-किचन 2015’ कुकिंग प्रतियोगिता में कोलकाता की रूबी साहा को ‘कुकिंग क्वीन’ घोषित किया है।

प्रतियोगिता के सातवें संस्करण में खिताबी दौड़ के लिए कुल 12 प्रतिभागी अंतिम दौर में पहुंचे।

शौकिया कुकिंग करने वाली महिलाओं की इस लाइव कुकिंग प्रतियोगिता में इस बार देशभर के 100 शहरों से 6,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

प्रतियोगिता का आयोजन शौकिया कुकिंग करने वाली महिलाओं को बढ़ावा देने के मकसद से किया जाता है और इसके माध्यम से उन्हें अपनी पाककला का कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

इस साल, एलजी मल्लिका-ए-किचन प्रतियोगिता की विजेता रूबी साहा को पुरस्कृत रेसिपी के बदले साइड बाई साइड रेफ्रिजरेटर उपहार में दिया गया।

नागपुर की मानसी हिंजे और गुवाहाटी की राजश्री चक्रबर्ती को प्रतियोगिता में दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता में स्वादिष्ट पकवान बनाने के लिए उन्हें इनाम में वॉशिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर दिया गया।

इस अवसर पर एलजी इंडिया के उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा, ” इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि माइक्रोवेव अवन का इस्तेमाल कर हैल्दी कुकिंग की जा सकती है। इस प्रतियोगिता ने हमें ग्राहकों तक सीधे पहुंच बनाने के साथ-साथ भविष्य में अपने उत्पादों में सुधार लाने के लिए उनका सुझाव प्राप्त करने में भी मदद की है।”

विजेता का खिताब जीतने पर उत्साहित रूबी साहा ने कहा, “मैं प्रतियोगिता की विजेता चुनी जाने पर बेहद खुश हूं। मुझे कुकिंग में प्रयोग करना हमेशा से पसंद रहा है और इस प्रतियोगिता ने मुझे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दिया है। ”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493