नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कोई एक शब्द जो हर कोई जानता समझता है, वह है चाय। चाय सही मायनों में भारत को जोड़ती है। और मार्या-डे शायद देश की पहली ऐसी चाय है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है। ये कहना है बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का जो नई दिल्ली में मार्या-डे चाय और कॉफी के लांच अवसर पर मौजूद थे। नील नितिन मुकेश मार्या-डे चाय के ब्रांड एंबेसडर हैं।
अभिनेता नील नितिन मुकेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसी कंपनी है जिसका चेहरा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मेरा बचपन दरियानगंज में गुजरा जहां मेरी मां का घर था वहीं से चाय की आदत लगी जो आज भी बदस्तूर जारी है। आज भी शूटिंग के दौरान कई बार चाय पीता हूं। अब तो ऐसी चाय की पहचान हो गई है कि रंग देख कर चाय का स्वाद बता सकता हूं।
शाहरुख की फिल्म दिलवाले के हो रहे विरोध पर नील ने कमेंट करने से इंकार करते हुए बताया कि मैंने खुद दिलवाले देखी है और यह एक बहुत खूबसूरत फिल्म है।
मार्या डे एग्रो फूड्स प्रा. लिमिटेड के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी ने बताया कि हमारे देश में एक आम राय यह भी है कि महंगा सामान बढ़िया और सस्ता सामान घटिया होगा। मार्या-डे इस सोच को खत्म करने की दिशा में काम करेगी। हम अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी के साथ समझौता किए बगैर उसे वाजिब दाम में लोगों को मुहैया करवायेंगे ताकि समाज का हर तबका क्वालिटी प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सके।
dharmpath.com dharmpath