रामन एनसीए के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए

बेंगलुरू, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के लिए खेल चुके हरफनमौला खिलाड़ी डब्ल्यू. वी. रामन को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

एनसीए कार्यकारिणी ने बुधवार को रामन के अलावा टी.ए. शेखर को तेज गेंदबाजी और नरेंद्र हिरवानी को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

रामन इन दिनों कमेंटरी में व्यस्त हैं जबकि शेखर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के निदेशक हैं। एनसीए प्रमुख निरंजन शाह ने कहा कि बीसीसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक अब दोनों अपने पुराने काम से मुक्त हो जाएंगे।

वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक एनसीए ने पांच जोन में अकादमी बनाने का फैसला किया है। ये अकादमियां धर्मशाला, रांची, नागपुर, वड़ोदरा और वायानाड में बनेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493