टेलर स्विफ्ट का नया वीडियो नए साल की पूर्व संध्या पर

लॉस एंजेलिस, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट ने नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसम्बर को अपना नया वीडियो ‘आउट ऑफ द वूड्स’ रिलीज करने का ऐलान किया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर एबीसी चैनल पर टीवी शो ‘डिक क्लार्क्‍स न्यू ईयर रॉकिंग ईव’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस शो को एक बार फिर रयान सीक्रेस्ट होस्ट करेंगे।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इस शो में स्विफ्ट (26) की वीडियो का प्रीमियर किया जाएगा या फिर वह स्वयं इसकी घोषणा करेगी।

स्विफ्ट की ‘1989’ अलबम का ‘आउट ऑफ द वुड्स’ छठा गाना है। इससे पहले इस एल्बम के ‘शेक इट ऑफ’, ‘ब्लैंक स्पेस’, ‘स्टाइल’, ‘बैड ब्लड’ और ‘वाइल्डेस्ट ड्रीम्स’ सभी गाने 100 बिलबोर्ड हॉट सांग में शीर्ष 10 में रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493