भोपाल, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को ठिठुरन और शीतलहर बनी हुई है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य के विभिन्न इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बना हुआ है। राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, इंदौर का सात डिग्री, ग्वालियर का 6.4 डिग्री और जबलपुर का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 21.9 डिग्री और जबलपुर का 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath