सामुई द्वीप की एक अदालत ने म्यांमार के 22 वर्षीय दो कर्मियों को ब्रिटिश नागरिक हनाह विदरिज की हत्या व दुष्कर्म के साथ ही उसके साथी डेविड मिलर की हत्या का दोषी पाया। घटना सितंबर, 2014 के मध्य की है। दोनों पीड़ितों की उम्र 20-25 के बीच थी।
दोनों आरोपियों को हत्या के दो सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था। उन दोनों को लूटपाट व अवैध रूप से देश में दाखिल होने के मामले में दो साल की सजा भी सुनाई गई।
उन्होंने पिछले साल सितम्बर में कोह टाओ समुद्रतट पर दोनों ब्रिटिश नागरिकों की हत्या करने की बात कबूली।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, डीएनए सैंपल जैसे फोरेंसिक सबूतों ने मामले से जुड़े संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की।
dharmpath.com dharmpath