उर्दू टेलीविजन चैनल ‘दुनिया’ के अनुसार, खानेवाल के जेहानियन कस्बे में वैन की विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से टक्कर हो गई। वैन में करीब 20 लोग सवार थे।
पुलिस ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया वैन की तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।
घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छह घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।
पाकिस्तान में सड़कों की खस्ता हालत, सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन व बेतरतीब ड्राइविंग की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath