नाइजीरिया में अगवा 5 भारतीय नाविक मुक्त कराए गए : सुषमा

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि नाइजीरिया में इस महीने की शुरुआत में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया गया है।

सुषमा ने ट्वीट किया, “हमने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया है।”

पांचों नाविकों को नाइजीरिया के वारी में 11 दिसंबर को अगवा किया गया था।

सुषमा ने 18 दिसंबर को कहा था कि नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ए.आर.घनश्याम ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की। उन्होंने तब नाविकों के सुरक्षित होने की बात भी कही थी।

सुषमा ने ट्वीट किया, “मैं हमारे उच्चायुक्त घनश्याम द्वारा किए गए इस अच्छे काम के लिए उनकी प्रशंसा करती हूं।”

उन्होंने अगवा नाविकों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाने के लिए राष्ट्रपति बुहारी का शुक्रिया अदा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493