असहिष्णुता हमारी जिंदगी पर हावी : ईसाई धर्मगुरु

पणजी, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्तमान में बढ़ रही असहिष्णुता हमारी जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाल रही है और उस पर हावी हो रही है। गोवा के वरिष्ठ ईसाई धर्मगुरु ने गुरुवार को यह कहा।

प्रधान पादरी फिलिप नेरी फरेरो ने अपने वार्षिक क्रिसमस संदेश में कहा, “यह दुखद है कि बढ़ती असहिष्णुता हमारी जिंदगी को गहराई से प्रभावित कर रही है। विभिन्न मजहबों या संस्कृतियों के लोग ही नहीं, बल्कि एक ही परिवार के लोग भी इस असहिष्णुता और माफ न करने की प्रवृत्ति के कारण एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं।”

फरेरो 15 लाख की आबादी वाले गोवा में ईसाइयों के धर्मगुरु हैं, जिनकी आबादी कुल आबादी का 26 प्रतिशत है।

फरेरो ने कहा, “आईए हम सभी लोगों के लिए मिलकर प्रार्थना करें और साथ ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समुदायों के लिए भी प्रार्थना करें कि सभी में आपसी समझ, दया, शांति और मेल-जोल बढ़े।”

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि राज्य के लोगों के बीच सांप्रदायिक सद्भावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493