कीर्ति आजाद के निलंबन के विरोध में शाह व जेटली का पुतला फूंका

दरभंगा, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबित किए जाने के विरोध में उनके संसदीय क्षेत्र दरभंगा में गुरुवार को उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका।

बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कीर्ति आजाद पर भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर बुधवार को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

आजाद के निलंबन के विरोध में भाजपा के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष वैद्यनाथ यादव व जिला महामंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ता दरभंगा टॉवर चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद शाह और जेटली का पुतला फूंका।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कीर्ति आजाद और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आमने-सामने आ गए हैं। रविवार को प्रेस वार्ता में आजाद ने दावा किया था कि जेटली के अध्यक्ष रहते ही इस क्रिकेट संस्था में वित्तीय गड़बड़ियां हुई थीं।

गौरतलब है कि क्रिकेट खिलाड़ी रहे कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493