भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू

मास्को, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत-रूस 16वां वार्षिक शिखर सम्मेलन गुरुवार को क्रेमलिन में शुरू हो गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “क्रेमलिन से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच 16वां वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है।”

पीएमओ इंडिया ने एक अलग ट्वीट में कहा, “क्रेमलिन में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू।”

वार्ता के बाद कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

वार्ता से पहले मोदी ने अलेक्जेंड्रोस्की उद्यान में एक अज्ञात सैनिक के मकबरे पर चादर चढ़ाई।

गुरुवार की सुबह मोदी रूस के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र (एमरकॉम) भी गए और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

दोनों नेता क्रेमलिन में दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से भी मिलेंगे।

मोदी रूस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्र समुदाय को संबोधित करेंगे।

मोदी बुधवार को मास्को पहुंचे और राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार रात उन्हें भोज दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493