मप्र के अध्यापकों को जनवरी से छठा वेतनमान : शिवराज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापकों को नए साल का तोहफा देते हुए एक जनवरी से छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने का ऐलान किया है। राज्य में अध्यापकों को छठा वेतनमान का लाभ पहले सितंबर, 2017 से दिया जाना प्रस्तावित था।

राज्य के मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि बिना शिक्षा के राज्य की समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती, लिहाजा अध्यापकों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी के चलते सरकार ने एक जनवरी से अध्यापकों को छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने का फैसला लिया है।

चौहान ने आगे कहा कि इस फैसले से एक लाख 84 हजार से ज्यादा अध्यापकों को लाभ मिलेगा। वहीं सरकार पर 1125 करोड़ प्रतिवर्ष का भार आएगा। वैसे राज्य में अध्यापकों को सितंबर से 2017 से छठा वेतनमान दिया जाना प्रस्तावित था। ऐसा होने पर उन्हें आगामी समय में अन्य कर्मचारियों को मिलने वाले सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए सरकार ने अन्य लाभ दिलाने के लिए एक जनवरी से छठे वेतनमान का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने का काम करता है और उसे आर्थिक समस्या रहे, ऐसा उनकी सरकार होने नहीं देगी। सरकार के इस फैसले से अध्यापकों में खुशी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493