सम-विषम फॉर्मूले के उल्लंघन पर 2 हजार रुपये जुर्माना

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सम-विषम परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो हजार रुपये का जुर्माना अदा करना होगा, साथ ही उन्हें गुलाब का एक फूल दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि नियम के उल्लंघन के लिए लोगों को 2000 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा, जबकि स्वयंसेवक उनकी गलती का अहसास कराने के लिए उन्हें गुलाब का फूल देंगे।

केजरीवाल ने महत्वाकांक्षी सम-विषम परिवहन फॉर्मूले की रूपरेखा गुरुवार को जारी करते हुए कहा, “एनसीसी व एनएसएस के लगभग 10 हजार स्वयंसेवक उल्लंघनकर्ताओं को गुलाब का फूल देने का काम करेंगे।”

विषम रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों का परिचालन विषम तारीख (1,5,7,9,11,13, व 15 जनवरी) के दिन जबकि सम रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों का परिचालन सम तारीख (2,4,6,8,12,14 जनवरी) को होगा। यह योजना तीन जनवरी व 10 जनवरी को लागू नहीं होगा, क्योंकि इस दिन रविवार है।

परिवहन फॉर्मूले का क्रियान्वयन आगामी एक जनवरी से 15 दिनों के लिए पायलट आधार पर किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि स्वयंसेवक कार फ्री डे के दिन भी काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493