कार मुक्त दिवस : दिल्ली सरकार ने पुलिस से सहयोग मांगा

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से कहा है कि वह दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में कार मुक्त दिवस की पहल में सहयोग करने का निर्देश दें।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जंग को पत्र लिखकर यह आग्रह किया। राय ने साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।

यह कदम 22 दिसंबर को तीसरे कार मुक्त दिवस (कार फ्री डे) पर पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक विशेष विस्तार पर पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों और टैक्सियों को भी कथित तौर पर रोके जाने के बाद उठाया गया है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में यातायात जाम हो गया।

राय ने कहा, “पुलिस अधिकारी लोगों को यह कहते दिखे कि ट्रैफिक जाम दिल्ली सरकार की नीतियों के कारण हुआ है, जिस कारण दिल्ली सरकार की छवि खराब हुई है।”

मंत्री ने कहा, “राज्य में प्रदूषण कम करने के राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए दिल्ली पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए जाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि पुलिस इस मामले में भविष्य में पूरा सहयोग करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493