पटना, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप निकली। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी का तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर शुक्रवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे के दौरान तापामन में और गिरावट दर्ज की जाएगी तथा कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, भागलपुर का 8.8 डिग्री और पूर्णिया का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath