मोहम्मद रफी पर फिल्म

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात पाश्र्वगायक दिवंगत मोहम्मद रफी पर फिल्म बन रही है और इसे केरल के निर्माता बना रहे हैं, जो उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

रफी के बेटे शाहिद रफी ने गुरुवार को यहां उनकी 91वीं जयंती पर यह जानकारी दी। इसे सुजाता देव ने लिखा है। इसमें हिन्दी सिने जगत में लगभग चार दशक तक अपनी गायिकी का जादू बिखेरने वाले रफी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली गई है।

रफी की जयंती पर उनकी जीवनी ‘मोहम्मद रफी-गोल्डन वॉइस ऑफ द सिल्वर स्क्रीन’ लांच किया गया। इस अवसर पर मौजूद शाहिद ने बताया, “केरल के एक निर्माता हैं, जो मेरे पिता पर फिल्म बना रहे हैं। वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह मेरे पिता से बहुत प्रभावित हैं।”

शाहिद ने बताया कि निर्माता ने फिल्म में अभिनय के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया, “मैंने हालांकि उनसे कहा कि मैंने कभी अभिनय नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘आप अपने पिता की तरह दिखते हैं और हम आपको रफी साहब बनाने जा रहे हैं।’ इसलिए अगले माह मैं फिल्म की शूटिंग के लिए केरल जाऊंगा।”

रफी ने बतौर गायक वर्ष 1941 में भारतीय संगीत जगत में कदम रखा था और इसके लिए 1980 में 55 साल की उम्र में अचानक निधन तक पीछे मुड़कर नहीं देखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493