लॉस एंजेलिस, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। चर्चा है कि रिएलिटी टीवी स्टार स्कॉट डिसिक इन दिनों गायिका सेलेना गोमेज को तोहफे भेज रहे हैं। बताया जाता है कि वह ऐसा पॉप गायक जस्टिन बीबर को जलाने के लिए कर रहे हैं जो उनकी पूर्व प्रेमिका कर्टनी कार्दशियां के साथ प्रेम की पींगें बढ़ा रहे हैं।

वेबसाइट हॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, “स्कॉट सेलेना का दिल जीतने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।”
सूत्र के मुताबिक, “स्कॉट ने सेलेना को खुश करने के लिए उन्हें क्रिसमस के पेड़ की आकृति में सजे सोने की परत चढ़े खूबसूरत पोइनसेटिया (एक तरह का फूल जिसका क्रिसमस पर खूब इस्तेमाल होता है) बतौर उपहार भेजे हैं।”
सूत्र ने यह भी बताया कि डिसिक ने सेलेना के साथ नववर्ष की पूर्वसंध्या साथ बिताने के लिए उन्हें लास वेगास आने का निमंत्रण दिया है।
सूत्र के मुताबिक, “डिसिक ने उन्हें संदेश भेज कर यह भी कहा कि अगर सेलेना चाहें तो वह उनके लिए निजी विमान भी भेज सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath