काबुल, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पक्तीका प्रांत में शनिवार को एक झड़प के दौरान सात लोगों की मौत हो गई। प्रांत के डिप्टी गवर्नर अताउल्लाह फाजली ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फाजली ने कहा कि उरगुन जिले में आतंकवादियों के हमले के दौरान हुई मुठभेड़ में अफगान लोकल पुलिस (एएलपी) के दो सैनिक और पांच आतंकवादी मारे गए।
बीते कुछ महीनों के दौरान तालिबान ने अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। यहां आतंकवादी गिरोह विभिन्न हिस्सों को फिर से नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath