आईएस में शामिल होने जा रहे 3 हैदराबादी युवक गिरफ्तार

हैदराबाद, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत हैदराबाद के तीन युवकों को शनिवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक, तीनों युवक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते सीरिया जा रहे थे।

महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने तीन युवाओं को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे श्रीनगर जा रहे विमान में सवार हो रहे थे।

प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि सभी इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तीनों युवक सड़क मार्ग से नागपुर पहुंचे थे और वहां से उनके जम्मू एवं कश्मीर जाने की योजना थी।

बताया गया है कि इससे पहले भी पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि वे आतंकवादी संगठन की विचारधारा से प्रभावित थे और इसके बाद पुलिस ने इन युवाओं को समझाया भी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493