जानकारी के मुताबिक, जनपद के तंबौर में शनिवार सुबह ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य आपस में भिड़ गए। इसी विवाद में दबंग ग्राम पंचायत सदस्य ने प्रधान सोनेलाल की सबके सामने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद सोनेलाल के पक्ष ने हत्यारोपी ग्राम पंचायत सदस्य को दौड़ाकर गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है।
हत्या की इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके तैनात पर है। मृतक प्रधान सोनेलाल सीतापुर के बसपा जिलाध्यक्ष राममूर्ति मधुकर के समधी बताए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath