उप्र : रिश्वत लेने वाला जेई निलंबित

इंदिरापुरम में तैनात जेई विकास राजपूत पर अवैध वसूली कर बिजली कनेक्शन देने का आरोप है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत एसई एमसी शर्मा से भी की थी। जांच में यह खुलासा हुआ कि जेई प्रति कनेक्शन के 15 हजार रुपये ले रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने तो जेई के रुपये मांगने की रिकार्डिग करके अधीक्षण अभियंता (एसई) और मुख्य अभियंता (सीई) को भी दिखाई।

सीई अरविंद राजवेदी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जेई द्वारा रुपये वसूलने की पुष्टि हुई है। इस आधार पर जेई को निलंबित कर दिया गया। उनकी विस्तृत जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

जेई संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह ने बताया कि जेई ने वसूली के रुपये नहीं मांगे थे। उनके द्वारा नियमानुसार ही रुपये की मांग की गई थी। बैठक कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में चीफ इंजीनियर से मुलाकात भी की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493