जेटली की बर्खास्त की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

गुड़गांव, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) घोटाला मामले में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की बर्खास्तगी की मांग करते हुए शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

आप ने कहा कि डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर रहते हुए जेटली करोड़ों रुपयों के घोटाले में शामिल थे।

आप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जेटली को बचाने का आरोप लगाया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से जेटली को तत्काल बर्खास्त करने का आग्रह किया।

पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली-गुड़गाव राजमार्ग पर राजीव चौक के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए, जिसमें कुछ महिला कार्यकर्ता भी शामिल थे।

हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने मोदी पर जेटली को बचाने का आरोप लगाया और सरकार विरोधी नारे लगाए और गुड़गांव स्थित राज्य के लघु सचिवालय में मौजूद उपायुक्त कार्यालय की ओर मार्च किया।

प्रदर्शनकारियों ने जिला विकास पंचायत अधिकारी नरेंद्र यादव को एक ज्ञापन सौंपा और उसे राष्ट्रपति मुखर्जी को सौंपने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493