‘बांग्लादेश अन्य देशों से अधिक सुरक्षित’

ढाका, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। हाल ही में हुई विदेशियों की हत्याओं, धर्म गुरुओं को मिली हत्या की धमकियों और बंदूक और बम से किए गए हमलों के बावजूद बांग्लादेश अन्य देशों से ज्यादा सुरक्षित जगह है। देश के गृहमंत्री असदुज्जमान खान कमाल ने शनिवार को यह बात कही।

खान के मुताबिक, “बांग्लादेश के लोगों को दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कम खतरा है।”

राजशाही जिले में एक मस्जिद के भीतर शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ाने के एक दिन बाद गृहमंत्री ने यह बात कही है।

बीडीन्यूज24 की रपट के मुताबिक, बागमारा उपजिला मस्जिद में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कई लोग जख्मी भी हो गए थे।

उन्होंने हालांकि कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या वह सचमुच आत्मघाती विस्फोट था।

खान ने कहा, “हमें पता चला है कि दो हमलावर थे। जब उनमें से एक ने अपने कपड़ों में छिपे बम में विस्फोट कर दिया, तो दूसरा हमलावर भाग गया। बम बांग्लादेश में बना था।”

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493