‘5 सेकंड्स ऑफ समर’ सदस्यों की नग्न तस्वीरों को लेकर हंगामा

लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पॉप बैंड ‘5 सेकंड्स ऑफ समर’ के सदस्यों के एक पत्रिका के कवर के लिए नग्न फोटोशूट करवाने के बाद इसे कड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

बैंड सदस्य ल्यूक हेमिंग्स, कैलम हुड, एश्टन इर्विन व माइकल क्लिफॉर्ड ने ‘रोलिंग स्टोन’ पत्रिका के जनवरी के संस्करण के लिए नग्न पोज दिया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशंसक पत्रिका के संस्करण में छपे बैंड के साक्षात्कार को लेकर कुछ खफा हैं, कुछ का तो यहां तक कहना है कि यह साक्षात्कार सच्चाई भरा नहीं हो सकता।

ऐसी सब बातें बैंड सदस्य हेमिंग्स के कई लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाने को लेकर की गई टिप्पणियों की वजह से हो रही हैं।

उलझकर रह गए प्रशंसकों ने ट्विटर पर इस साक्षात्कार पर सवाल खड़े किए।

एक प्रशंसक ने लिखा, “यहां बैठा हूं और यह सोच-सोचकर हैरान हूं कि 5 एसओएस के प्रचारक इस रोलिंग स्टोन्स फीचर को अपनी अनुमति देते समय क्या सोच रहे थे?”

जबकि अन्य प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह पूरा साक्षात्कार झूठ का पुलिंदा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493