छत्तीसगढ़ में पारा 4 डिग्री से कम, शीतलहर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के उत्तरी संभाग में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में काफी गिरावट हुई। बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा संभाग में तापमान सामान्य से काफी कम रहा।

प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। लोग आग तापकर ठंड दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

शनिवार को धूप निकली थी, इसके बावजूद रविवार को ठंड में कमी नहीं आई। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इस कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने की संभावना है। राजधानी के बात करें तो आकाश साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर मौसम केंद्र के निदेशक एम.एल. साहू के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493