पीड़िता प्रताड़ना से तंग आकर मायके आ गई। यहां उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
नवाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी महेश चंद्र की बेटी प्रीति ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में लखनऊ निवासी शैलेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज में उससे 10 लाख रुपयों की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया।
पीड़िता ने बताया पति व अन्य ससुराल वाले तो उससे गाली-गलौज और मारपीट करते थे। वहीं ननदोई व अन्य रिश्तेदार भी उसे अपमानित करते थे। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और ससुराल वालों ने तीनों बार उसका गर्भपात करा दिया।
युवती ने बताया कि उसका ननदोई राजेंद्र पति को शराब पिलाने के बाद उसके साथ आए दिन अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।
dharmpath.com dharmpath