नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की केंद्रीय परिषद के सम्मेलन में रविवार को पूर्व महाधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि चिकित्सा के दौरान लापरवाही के मामलों में चिकित्सकों पर चलने वाले मामलों के लिए एक समुचित प्रक्रिया होनी चाहिए।
लूथरा ने कहा, “पुलिस को जैकब एंड मैथ्यू के मामले में अदालत द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले की भावना को कार्रवाई के दौरान अपनाना चाहिए। ऐसे हालात से निपटने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को ज्यादा अधिकार दिए जाने चाहिए।”
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ए. मरतड पिल्लई और अध्यक्ष (इलैक्ट) डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने कहा कि आईएमए आम बीमारियों के लिए स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल जारी करेगा।
आईएमए के मानद महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों और दवा कंपनियों के बीच संबंधों और चिकित्सकों के सहयोगियों जैसे कि नर्सो और दवा विक्रेताओं से संबंधों में सुधार के लिए एमसीआई एथिक कोड ऑफ एक्ट में सुधार करेगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के संबोधन के साथ सोमवार को सम्मेलन का समापन होगा।
dharmpath.com dharmpath